ब्लॉकेज को कैसे खोलें?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 10:11

पत्तेदार साग जैसे पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी आदि धमनियों की दीवारों को पतला करने में मदद करते हैं (जो एथेरोस्क्लेरोसिस के कारण गाढ़ी हो सकती हैं)। ये ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं।

How to clean arteries: शरीर की एक-एक नस को खोल देंगी ये चीजें, तेजी से दौड़ेगा खून, Heart Attack से होगा बचाव -

लहसुन

लहसुन एक सुपरफूड है जो विभिन्न स्वास्थ्य लाभ और पोषक तत्व प्रदान करता है। यह ऑर्गोसल्फर यौगिकों का खजाना है, जो सूजन, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा आपको अपने खाने में खट्टे फल, बेरीज, फैटी फिश, फलियां, अवोकेडो आदि का भी सेवन करना चाहिए।

पत्तेदार साग

पत्तेदार साग जैसे पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी आदि धमनियों की दीवारों को पतला करने में मदद करते हैं (जो एथेरोस्क्लेरोसिस के कारण गाढ़ी हो सकती हैं)। ये ब्लड शुगर लेवल और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करते हैं।

टमाटर

टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ावा देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग नियमित रूप से टमाटर का सेवन करने से विभिन्न हृदय रोगों के विकास का जोखिम कम होता है।

नट्स

अखरोट और बादाम जैसे मेवे कई पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत हैं। यह दिल को स्वस्थ रखते हैं। नियमित रूप से अखरोट का सेवन करने से बंद धमनियों को को खोलने और स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

सीड्स

फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स जैसे बीज एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर होते हैं। यह दोनों ही हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और इंसुलिन लेवल में सुधार करने में सहायक हैं। इंसुलिन में गड़बड़ी इसका बड़ा कारण हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info